तालाब में हो रही मछलियां की लगातार मौत से हड़कंप,सरोवर में भी सतह पर नजर आ रही मछलियां
रिपोर्टर,अक्षय सोनी मुलताई
तालाब में हो रही मछलियां की लगातार मौत से हड़कंप,सरोवर में भी सतह पर नजर आ रही मछलियां
- अक्षय सोनी मुलताई
मुलताई।नगर के छोटे तालाब में प्रदूषण से मछलियों की मौत हो रही है वहीं सरोवर में ऑक्सीजन की कमी से मछलियां सतह पर आ रही है। विगत कई दिनों से ताप्ती सरोवर की सतह पर बड़ी मछलियां मुंह खोल कर सतह पर नजर आ रही थी। इधर शुक्रवार सुबह से ही छोटे तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया है। नपा के कर्मचारियों ने मृत मछलियों को बाहर निकाला है। कर्मचारी निकेश कुरवाड़े ने बताया कि सुबह तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में मिली है जिन्हे बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सरोवर में भी मछलियां सतह पर नजर आ रही है। संभवतः प्रदूषण से मछलियों की मौत हो रही है। इधर जानकर बताते हैं कि मौसम परिवर्तन के कारण भी ऐसी स्थिति निर्मित होती है जिससे ऑक्सीजन की कमी होने से मछलियों की मौत होती है। इधर लगातार बढ़ता प्रदूषण भी इसका कारण बताया जा रहा है। सरोवर एवम छोटे तालाब में बढ़ते प्रदूषण का असर नजर आ रहा है।
फिलहाल तालाब में मछलियों की मौत चिंता का कारण है जिसके लिए नगर पालिका को गंभीरता से समस्या का निदान करना होगा।