पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आदिवासी अंचल ग्राम चौका में वनरक्षक के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसमे फरियादी प्रवीण रघुवंशी की शिकायत पर रामलाल एवं ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रवीण रघुवंशी पिता देवीलाल रघुवंशी जो कि पिपरिया बफर की डोकरीखेड़ा बीट पर वनरक्षक के पद पर पदस्थ है फील्ड पर ग्राम चौका गए हुए थे वहां पर ओमप्रकाश ट्रैक्टर से वन विभाग की शासकीय भूमि बखर रहा था मना करने पर ओमप्रकाश एवं रामलाल ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी जिससे शरीर में चोट आई है फरियादी की उक्त शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट , जान से मारने की धमकी सहित शासकीय कार्य में बाधा डालने की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।










