
श्रीमद् शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन निकली शोभायात्रा
( पंकज पाल विशेष संवाददाता )
नर्मदापुरम _ श्रीमद् शिव महापुराण कथा दशहरा नवदुर्गा महोत्सव समिति इतवारा बाजार पिपरिया एवं साहू परिवार के सौजन्य से पंडित निलेश शास्त्री के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा, इनकी शोभायात्रा पचमढ़ी रोड हनुमान मंदिर से शुरू हुई एवं दशहरा मैदान इतवार बाजार में मंच स्थल पर पूजन कर एवं शिव महापुराण कथा का 9 दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हुआ ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत नागपाल, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नीना नागपाल, मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, मनोज पाल, रामनारायण साहू, अनिल साहू, अशोक साहू, पूर्व जिला दिशा सतर्कता निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपालदास दुदानी, पुरुषोत्तम रघुवंशी, बाबू भाई छीपा, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, श्रीमती ममता नगोञा, पार्षद मृदुलता पालीवाल, नेहा पालीवाल, श्रीमती रेखा शर्मा, सरोज सिलावट, सलीम खान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी, पार्षद रतना केवट, पार्वती शर्मा, बृजमोहन पाठक सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनता उपस्थित रही ।