Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

5,00,000/- रुपए का 21.5 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक जब्त,2 आरोपी गिरफ्तार

👁️ Views: 356
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला एवं पुरुष को स्मैक सेलिंग कार्य में लिप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है ।

जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस थोटा ने नर्मदापुरम में हुई प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है । उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पिपरिया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पिपरिया पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति हेमंत गिरी गोस्वामी उर्फ अब्दुल, निवासी पिपरिया, नीले रंग का अपर और हल्के नीले रंग की जीस पहने हुए जो कि सोहागपुर से शोभापुर रोड होकर पिपरिया की और मादक पदार्थ स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पिपरिया ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर ‌के बताए हुलिए का व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेहास्पद गतिविधि के कारण पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के ऊपर की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह पदार्थ स्मैक पाया गया, जिसका वजन 21.5 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आरोपी हेमंत गिरी गोस्वामी पिता लाल गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिपरिया से पूछताछ में उसने बताया कि यह मादक पदार्थ राखी कहार निवासी जलधारा कॉलोनी, पिपरिया के कहने पर लाया गया था। इसके आधार पर राखी कहार को प्रकरण में सह-आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्र. 433/25 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं मामला विवेचनाधीन है। आरोपिया राखी कहार का पति सौरभ कहार एवं सास उषा कहार पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। उक्त कार्यवाही में पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी, उनि. राजेन्द्र कुशवाहा, उनि. भागचंद्र धुर्वे, आर. हेमत पटेल, शिवम वर्मा, सनेह साहू, प्रतीक साहू एवं सायबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी की सक्रीय भूमिका रही।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp