Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिपरिया पुलिस ने चोरी के आरोपी को मय मशरूका 2,50,000/- किया गिरफ्तार

👁️ Views: 276
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

पिपरिया के मंगलवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस शातिर चोर को गिरफ्तार कर 25 लाख का मशरूका जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी ।

मामले में जानकारी देते हुए बताया गया है कि दिनांक 26.09.2025 को फरियादी शंकर पिता स्व. प्रेमचंद्र पटैल उम्र 48 साल निवासी ग्राम गुजरखापा, तह. सोहागपुर ने पिपरिया थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई थी कि यह सीआईएसएफ का जवान है जो छुट्टी लेकर ट्रेक्टर की किस्त जमा करने स्टेट बैंक शाखा सोहागपुर से रुपये निकालकर महिन्द्रा शोरुम पिपरिया आया था जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनकी मोटर सायकल के बैग में रखे 2.50,000/- रुपये चोरी कर चम्पत हो गया है ।

Advertisement Box

फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रं. 378/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया एसडीओपी को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। एसडीओपी के आदेश पर थाना प्रभारी पिपरिया ने एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की एवं घटना स्थल पहुंच जानकारी एकत्रित करते हुए अनुसंधान टीम ने लगभग 150 सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये एवं तकनीकि संसाधनों की सहायता से पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान अमित सासी पिता रमेशचन्द्र सासी 20 वर्ष नि. लक्ष्मीपुरा थाना छबड़ा जिला बांरा हाल निवास कढिया सासी जिला राजगढ़ के रूप में की । पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर 2,50,000 रु. मशरुका जब्त भी किया है। आरोपी को वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी, सउनि सुशील कुशवाहा, प्रआर, योगेश यादव, आर. शिवम वर्मा, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत पटेल एवं सायबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी, आर. दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp