भगवा रंग में सजा नगर त्रिशूल महाशक्तियों की भव्य शोभायात्रा में सनातनधर्म का जन शैलाब
रिपोर्टर,, निखिल सोनी आठनेर
आठनेर।। नगर आठनेर में 22 जनवरी भगवान श्री राम के नाम रहा पुरा नगर आठनेर भगवा केसरिया रंग से सराबोर रहा। बागेश्वर हनुमान मंदिर से निकाली महाशक्तियों की शोभायात्रा अद्भुत सनातनधर्म के नाम रहा।। इस भव्य आयोजन में भोपाल अब्दुल्लागंज बजरंग मंडल के डमरू झांस वंदन से बाबा महाकाल की शाही सवारी की झलक दिखाई दी। दूसरी ओर चलित झांकी ने अद्भुत प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।। कार्यक्रम में चलित झांकी के रूप में भोलेनाथ शिव पार्वती अघोरियों की टोली का प्रदर्शन शानदार रहा।। इस भव्य शोभायात्रा में सनातनधर्म का उमड़ा जनसैलाब इस भव्य आयोजन का गवाह बना हैं।। इस कार्यक्रम को लेकर 22 जनवरी भगवान श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के नाम रहा।। सनातनधर्म में इस पर्व को लेकर सुबह से उत्साह देखने को मिला। नगर आठनेर में बस स्टैंड चौराहे को केसरिया रंग पताकों की तोरण से सजाया गया।। हिंन्दु समाज में इस अद्भुत आयोजन को लेकर जोरदार उत्साह देखने को मिला है।। आठनेर नगर में त्रिशूल शक्तियों के एकत्रित करने के साथ हवन-यज्ञ कार्यक्रम के बाद भव्य भंडारे प्रसादी का आयोजन भी होगा।।
घर आंगन में रांगोली राम की आकृति बनाई
नगर में राम जी के स्वागत के लिए घर-घर आंगन में रांगोली राम आकृति बनाई जो आकर्षण केंद्र बनी। इस पर्व पर विशेष रूप से घरों को बैलून लाईटिंग से सजा दिया था। पुरे नगर में जगह-जगह राम के आगमन में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए थे।। धार्मिक स्थलों पर प्रसादी वितरण की है।।।
कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति ख़ास
महाशक्तियों की शोभायात्रा में सनातनधर्म के जन शैलाब में महिलाओं और की बड़ी सहभागिता रही है। दूसरी ओर इस आयोजन में डमरू झांस वादन से नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी संगीत की धुन गूंजी। जबकि चलती झांकी में शामिल कलाकारों ने अद्भुत कलाकारी की शानदार प्रस्तुति देकर नगर आठनेर में हिंन्दु दर्शन करा दिए हैं।। सनातनधर्म में श्रीराम भगवान प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन नगर आठनेर में दिपावली जैसे वातावरण निर्मित दिखाई दिया।। अद्भुत सनातनधर्म धर्म की जन जागरूकता से हिंन्दु दर्शन देखने को मिला। चलित झांकी कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न हुई है।