
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दंपत्ति सहित आधा दर्जन निकले कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप अस्पताल स्टाफ सकते में डॉक्टर की हालत गंभीर
पिपरिया। बनखेड़ी की तरह पिपरिया में भी कोरोना विस्फोट की स्थिति गुरुवार को सामने आईहै। बीएमओ डॉ एके अग्रवाल के अनुसार सरकारी अस्पताल में पदस्थ प्रथम श्रेणी चिकित्सक डॉक्टर एस सी साहू सहित उनकी पत्नी डॉ अनीता साहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। डॉक्टर एस सी साहू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है उन्हें निमोनिया का संक्रमण भी रिपोर्ट में सामने आया है। इसके अलावा नगर में चार अन्य को रोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। पिपरिया बनखेड़ी में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है ।गौर गौरतलब हो कि डॉ साहू दम्पति लगातार अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देते चले आ रहे थे। बीएमओ ने बताया अब दो डॉक्टरों के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यह दोनों डॉक्टर आपातकालीन स्थिति में अपनी सेवाएं देते थे। डॉक्टर दंपति के शीघ्र स्वस्थ होने की अस्पताल स्टाफ ने एवं नागरिकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है। वे जल्द स्वस्थ होकर लौटे ताकि उनकी सेवाओं का लाभ जरूरतमंद मरीजों को मिल सके। डॉक्टर दम्पति के सम्पर्क में आये मरीज स्वयं को होम क्वारन्टीन करले वही सरकारी अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट एहतियात के लिए जरूर कराए फिजिकल डिस्टेंन्स के साथ फेसमास्क,सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करे।