
चौधरी दर्शन सिंह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 7 प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष बनाये
शकील नियाज़ी,पिपरिया।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से परामर्श उपरांत प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की। मप्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चौधरी दर्शन सिंह की नियुक्ति की गई । महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नरोलिया होशंगाबाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा सीहोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव् पवार शिवनि, अजा मोर्चा अध्यक्ष कैलाश जाटव नरसिंहपुर, अनु जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भावर् झाबुआ, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफत वारसी श्योपुर की नियुक्ति हुई है।
बनखेडी ब्लाक के छोटे से ग्राम चादोन के रहने वाले दर्शन सिंह किसान परिवार से है शिक्षक पद छोड़ वे किसानो के संघर्ष के सार्थी बने।
प्रारम्भ से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक रहे।
भारतीय किसान संघ में जिम्मेदारी एवं भूमिका
भारतीय किसान संघ बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष 2002 से 2005 , जिला संयोजक होशंगाबाद वर्ष 2005 , नर्मदापुर संभाग संयोजक वर्ष 2006 , प्रदेश संयोजक वर्ष 2007 से वर्ष 2010 , प्रदेश मंत्री 2010 से 2015 ।
महाप्रबंधक – राष्ट्रीय चिंतन शिविर वर्ष 2008 मे भारतीय किसान संघ के महाप्रबंधक की हैसियत से जिम्मेदारी निभाई ।
प्रशिक्षण शिविर – भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न विकासखंड , जिला , संभाग स्तरीय 154 प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई ।
राजस्थान प्रभारी – वर्ष 2011
संभाग प्रभारी – संगठन में ग्वालियर चंबल संभाग , नर्मदापुर संभाग ,भोपाल संभाग , जबलपुर संभाग आदि ।
मई 2017 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
2018 मे प्रदेश समन्वयक बने। अब भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए है।