सोशल मीडिया वर्तमान शिक्षा नीति पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

 

पिपरिया।स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह समारोह के तहत अनहद साहित्यिक सांस्कृतिक लोक कला मंच के तत्वाधान में पुरोहित गार्डन में युवाओं में समाज के प्रति नई चेतना का उदय वर्तमान शिक्षा नहीं सोशल मीडिया है विषय पर नागरिक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय के पक्ष में चाणक्य बक्शी पचमढ़ी दर्शन सिंह चौधरी चिंतक और दंगल सिंह पटेल अधिवक्ता ने सारगर्भित विचार रखें। वहीं विपक्ष में पुरजोर तरीके से संजीव दुबे प्राचार्य, हुजैफा बोहरा पार्षद पचमढ़ी, शाहीन खान प्रखर वक्ता पिपरिया ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार भोपाल शरद द्विवेदी ने कहा साठ के दशक के समाज और वर्तमान समाज पर नजर डालें तो अंतर साफ नजर आएगा कि हमने क्या खोया और क्या हासिल किया है। उन्होंने कहा बंधुत्व अपनत्व नैतिक मूल्यों का तेजी से पतन हुआ है। हर सेक्टर में बाजारवाद हावी हो गया है।यह हर व्यक्ति के लिए दुखदाई है। हर परिवार को चिंतन मनन करना चाहिए सोशल मीडिया का उपयोग हो रहा या दुरुपयोग इसका आंकलन जरुरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिशंकर जयसवाल अपर कलेक्टर भोपाल प्रियंका पालीवाल समाजसेवी मनीष शाह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन फहीम अब्दुल्ला ने किया आभार श्रीकृष्ण शर्मा शरद द्विवेदी ने जताया। शिक्षाविद गणपत सिंह राजपूत पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण जोशी, गोपाल राठी श्रीगोपाल गांगूडा, अशोक पुरोहित, सहित गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129