स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए नगर में निकाली गई वाहन रैली
कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल
सोहागपुर // लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर में स्वीप गतिविधियो के आयोजनों की कड़ी में बुधवार को नगर केनवीन बस स्टैंड से नगरीय क्षेत्र में महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी विभागों के विभाग प्रमुखों एवं महिला अधिकारी/ कर्मचारी रैली में सम्मिलित हुए। SDM विजेंद्र रावत, सीईओ संजय कुमार अग्रवाल, एसडीओपी संजू चौहान, तहसीलदार अलका एक्का, अंजू राजपूत नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, cmo आईएस राजपूत , शोभापुर चौकी प्रभारी मेधा उदेनिया,जसिंता तिग्गा महिला बाल विकास अधिकारी, बीआरसी राकेश रघुवंशी ,महिला पुलिसकर्मी, नगर परिषद कर्मी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आजीविका मिशन से महिला कर्मचारी, नगर परिषद पुरुष कर्मचारी, पुलिस विभाग की कर्मचारी, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, निर्वाचन शाखा से संदीप कुशवाह, अमित मिश्रा तथा विजेन्द्र वर्मा मास्टर ट्रेनर आदि रैली में सम्मिलित हुए।