सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी कार

सोहागपुर // नगर के रामगंज मोड़ पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। दुर्घटना में मृत तिलक राज कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी लाड्सपुरा का सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। वहीं घायल आयुष सोनी उम्र 25 साल एवं भारत कुशवाहा का भोपाल और नर्मदापरम के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों रविवार देर रात कार में सवार होकर ग्राम लांघा बम्होरी से सोहागपुर आ रहे थे तभी स्टेट हाईवे 22 पर रामगंज मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 35 वर्षीय तिलक राज कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई वही आयुष सोनी और भारत कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राय करने की मदद से सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया था उसके बाद एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है। दोनों घायल युवक भी नगर के ही रहने वाले हैं। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129