हमारा संकल्प है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना- सांसद डी.डी.उईके

रिपोर्टर कमलेश कावड़कर विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही

भैंसदेही नगर परिषद द्वारा हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

भैंसदेही- विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रमुख्य उद्देष्य है अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ मिले जिसके लिये वह पात्र है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री विश्व विराट नेतृत्व नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश में 366 रथों के माध्यम से संकल्प यात्रा नगर-नगर, गॉव-गॉव पहुॅचाई जा रही है। इससे विकसित भारत विकास की प्रगति पर तेज गति से बड़ेगा। उक्त उदगार बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डी.डी.उईके ने भैंसदेही में आयोजित गांधी धाम बाजार चौक में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य मंच से मुख्य अतिथि बतोर व्यक्त किये। मॉ सरस्वती भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। संकल्प यात्रा में समस्त विभागो द्वारा काउंटर लगाकर आवेदन लेकर हितग्राहियों की समस्त समस्याओ का निदान बताया गया है। जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर ने कहा की किसी कारण वष पात्र होने के बावजूद भी आपको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो संकल्प यात्रा हमारा संकल्प है। आपको लाभ दिलवाया जावेंगा। नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा नगर सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्य एवं योजनाओं का लाभ आंकडो सहित जनता के समक्ष रखा गया। समस्त पार्षदगणों अतिथियो ने नगर परिषद् अध्यक्ष मनीष सोलंकी सांसद डी.डी.उईके को विशेष फूलो का हार पहनाकर अभिनंदन किया। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा की संकल्प यात्रा के माध्यम से योजना का लाभ पात्र हितग्राही को मिल रहा है या नहीं इसकी पड़ताल करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक मोदी सरकार की गारंटी वाली समस्त जनकल्याणकारी योजना का लाभ देने हेतु कृत संकल्पित है। नगर परिषद की ओर से प्रभारी सी.एम.ओ. के.एस. उईके, स्वास्थ्य विभाग डॉ. शोएब दीवान, कृषि विभाग राजपूत सर, शिक्षा विभाग दानवीर छत्रपाल, गैस एजेंसी जितेन्द्र मस्की, पशु विभाग निर्मल पाटीदार, महिला बाल विकास श्रीमती उषा मशीह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अनेको पात्र हितग्राहियो को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। मंच पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, सुरेश पाल, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, नगर परिषद उपाध्यक्ष कुसुम सिंह किलेदार, पार्षद जयसिंग कापसे, कृष्णा पिपरदे, सुरजीत सिंह ठाकुर, आषुतोष राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशर लोखण्डे, पूर्व पार्षद गोलू राठौर, श्रीमति अर्चना उघडे, अमित उघडे, श्रीमति नीतू धोटे,सीताराम चढोकार, पून्ज्या डडोरे, एस.डी.एम. महेष कुमार बामनाहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ए.आर. सांवरे, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष पाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटेल सहित जनप्रतिनिधी मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन सी.एम.ओ. ए.आर. सांवरे ने किया।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129