नर्मदापुरम जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों ने अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण

नर्मदापुरम शहर

 

नर्मदापुरम जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव व्यवस्था की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख सेठानी घाट पर नर्मदापुरम परिक्रमवासियों के लिए भी अलावा व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे ने सेठानी घाट सहित अन्य स्थानों पर अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया।

संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान ने बताया कि ने नर्मदापुरम नगर में जिला अस्पताल के सामने रेनबसेरा, जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड , कोरीघाट , विवेकानंद घाट ,सेठानी घाट, बस स्टैंड के पास रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन के पास अलाव व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार सभी नगरी निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अलाव व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए है।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129