गायत्री मंदिर में विधि-विधान से ऋषि मुनि की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित 

रिपोर्टर निखिल सोनी

आठनेर। नगर आठनेर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित गायत्री मंदिर में विधि-विधान से ऋषि मुनि की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ है। वरिष्ठ साधक आर के पालीवाल ने बताया है कि गुरू भक्तों में चेतना का भाव उत्पन्न करने 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान 7 ऋषि मुनि की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट परशुराम चरक बाल्मीकी याज्ञवल्टक भागीरथ विश्वामित्र जैसे ऋषियों की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा हुई है।। भारत देश ऋषि मुनि संतों की भूमि रही है। सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में इन महा तपस्वियों का बढ़ा योगदान रहा है। स्वयं भगवान राम ने 14 वर्षों के वनवास के दौरान भी इन समस्त ऋषि मुनि की दिशा और ज्ञान प्राप्त किया है।। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से सनातन धर्म को जन जागरण करने बड़ी भूमिका निभाते आया है। संत समाज के माध्यम से गायत्री परिवार का प्रत्येक साधक आज हिंन्दु समाज में जन चेतना का भाव उत्पन्न करने कार्य कर रहा है।। गुरु शिष्य का रिश्ता भी इस गायत्री परिवार की ओर से शुरू हुआ था।। नगर आठनेर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में साधकों ने पूरी चेतना के साथ गायत्री मंत्र का जाप कर सुख-समृद्ध परम वैभव सौभाग्य की कामना की है।।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129