समीपस्थ ग्राम आरी में कलश यात्रा के साथ रामकथा प्रारंभ

जिला नर्मदापुरम

नर्मदापुरम। समीपस्थ ग्राम आरी में बाल व्यास सद्भाव तिवारी द्वारा सप्त दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा का प्रारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अक्षत कलश की शोभायात्रा भी निकाली गई। ज्ञात रहे कि कथा व्यास सद्भाव तिवारी जी का गृह ग्राम भी आरी है। बाल्यकाल से ही भगवान राम में उनकी अगाध श्रद्धा रही है। वे अपने दादाजी के सानिध्य और अपने विद्यालय समेरिटंस स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वाध्याय करते रहे हैं। वे अब तक दर्जनों कथा कर सके हैं।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129