भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

( पंकज पाल विशेष संवाददाता )

 

 

पिपरिया _ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया ।कांग्रेस नेताओं द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण  और पुष्प अर्पित किए गए, तत्पश्चात वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों को सेवफल, केला एवं पारले जी बिस्किट के पैकेट वितरण कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस की बुजुर्गों के साथ साथ नगरवासियों को भी बधाई, शुभकामनाएं दीं ।

 

 इस अवसर पर कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर सतीश कटकवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या शाह, पार्षद श्रीमति हर्षलता राजपूत, विधानसभा प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र बेलवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिपरिया शरद चौधरी, मटकुली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पटेल, जनभागीदारी समिति शहीद भगत सिंह पी.जी. कालेज पिपरिया के पूर्व अध्यक्ष आदित्य पलिया, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश मालपानी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव हरीश बेमन, पूर्व पार्षद एवं मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष बनखेड़ी दादूवीर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव फहीम अब्दुल्ला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेन्द्र दुबे, सेवादल के वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह राठौर, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विनोद नायक, सेवादल पूर्व नगर अध्यक्ष परेश कोठारी, पार्षद रज्जाक खान, सेवादल प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, सुनीत पुरोहित, राधेश्याम ठाकरे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव घनश्याम कीर, गोल्डी मोटवानी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रही श्रीमती ममता नागोत्रा, आदिवासी कांग्रेस नेता सुखदेव उइके, महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री शशि रावत, कांग्रेस नेत्री श्रीमती रानी पांडे, श्रीमति यशोदा मिश्रा, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष नितिन गंगेले, रफीक वारसी, अनिरुद्ध राठी, माधो रघुवंशी, सेवादल नगर अध्यक्ष अमित वर्मा, वाहिद हुसैन, नीलेश पुरोहित, महेन्द्र कीर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129