भाजपा के पित्र पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस” के रूप में मनाई गई
इटारसी न्यूज़
आज भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा वार्ड 31 के बूथ 219 पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पित्र पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती “सुशासन दिवस” के रूप में मनाई गई।
“सुशासन दिवस” पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्प माल अर्पित कर समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें सामूहिक पुष्पांजलि प्रदान की गई।
इस अवसर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा नगर महामंत्री मोहित मैना, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक बस्तरबार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा नगर कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, नगर मंडल कोषाध्यक्ष विजय राजू अग्रवाल, भाजपा नेता आशुतोष अग्रवाल ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री निक्की सिंह ,बूथ अध्यक्ष मुकेश सोनी, बूथ अध्यक्ष मनोज मालवीय, बूथ अध्यक्ष शिव कांत मालवीय,पंचम साहब, एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।