बांद्राभान तवा संगम पर चल रही संगीतमयी में रामकथा के दूसरे दिन की कथा में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे

बांद्राभान तवा संगम

नर्मदापुरम । तपोवन आश्रम बान्द्राभान (उत्तर तट ) तह. बुधनी में राम कथा के दूसरे दिन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कथा व्यास डॉ. अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी द्वारा भागवत चिंतन सेवा मिशन, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी है, लोक मंगलकारी है। प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मानव जीवन संबंधों की महत्ता स्थापित की है।यही वजह है कि श्रीरामचरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। कथा में उन्होंने बताया कि भक्ति मार्ग में सुख शांति का प्रभा है, जहां आनंद की शीतल छाया मिलती है। तुलसीदास ने रामचरितमानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर का प्रतिरूप मानते हुए दोनों की समवेत वंदना की है। कहा कि परमात्मा से जुड़ने के लिए श्रद्धा और विश्वास ही तो साधन बनता है संगीत में राम कथा में मुख्य यजमान राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक बुधनी एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउस, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर अन्य मौजूद रहें। दिनांक 21 दिसम्बर को अभिषेक एव विशाल भंडारा रखा गया है जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम स्थल: नर्मदापुरम से 20 किलोमीटर दूर बांद्राभान बुधनी में। श्री रामकथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129