
नपा ने एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान शुरू किया,मास्क बैंक भी खोला
पिपरिया।
कोरोना महामारी संक्रमण पर अंकुश लगाने नगरपालिका ने एक मास्क अनेक ज़िंदगी अभियान नगर में प्रारम्भ किया। साथ ही नगरपालिका में मास्क बैंक भी शुरू किया इसमें समाजसेवी निशुल्क मास्क दान कर सकते है। नगरपालिका कर्मचारियो ने नगर के विभिन्न मार्गों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे नागरिको,महिलाओं और बच्चों को निशुल्क मास्क वितरित किये। सीएमओ बिनोद प्रजापति ने बताया नगरपालिका ने एक मास्क बैंक भी बनाया है जिसमें आमजन स्वयंसेवी जनप्रतिनिधि मास्क दान कर सकते हैं। ये मास्क जरूरतमंदों को मुफ़्त में लगातार बाँटे जाएंगे। इस तरह 1 मास्क देकर अनेकों की ज़िंदगी संक्रमण से सुरक्षित की जा सकती है। पहले दिन कर्मचारियो ने पचमढ़ी रोड पर निशुल्क मास्क वितरण किया। दुकानदारो को स्वयं मास्क लगा कर आने वाले ग्राहकों को मास्क लगाने प्रेरित करना चाहिए लेकिन अभियान के दौरान अनेक दुकानदार ही बिना मास्क के सौदेवाजी में लिप्त दिखे। उन्हें कर्मचारियो ने संक्रमण के खतरे से आगाह किया। और निशुल्क मास्क दिया। लोगो को अब कोरोना के साथ ही जीना सीखना चाहिए ।कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन कर संक्रमण से बचे रहे साथ ही अपने रोजगार को भी गति दे। शाशन प्रशासन के भरोसे जिंदगी पार नही लगने वाली।उसे कोसने से भी कुछ हासिल नही होगा अपना जुबानी जमा खर्च ही होगा।