कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
11 नवंबर को पुष्पराज की पटेल के पिताजी का इलाज के दौरान हुआ था निधन
l
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अपने निजी दौरे पर सोहागपुर के ग्राम भौखेड़ी पहुंचे जहां पर उन्होंने सोहागपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिताजी के निधन के पश्चात पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। गौरतलव की सोहागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिताजी महेंद्र सिंह पटेल का 11 नवंबर को नर्मदा पुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था जिनका 12 नवंबर दीपावली के दिन अंतिम संस्कार ग्राम भौखेड़ी में किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पुष्पराज पटेल के समर्थन एवं नागरिक शामिल हुए थे आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के घर पहुंचकर उनके पिताजी स्वर्गीय महेंद्र सिंह पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।