त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने किया नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों का सम्मान
आमला _ भाजपा नगर मंडल आमला के द्वारा आयोजित त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल, जिला महामंत्री सुधाकर पवार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे, जिलामंत्री शोभा देशमुख की उपस्थिति में अन्य मोर्चा के साथ महिला मोर्चा की नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यो का सम्मान किया ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा महिला मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नव दायित्वों की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की विचार धारा को घर घर तक पहुंचाने का आवाहन किया ।
त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में अपने संबोधन में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने त्रिदेव के साथ मातृशक्ति के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए मोर्चे की बहनों से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल की उपस्थिति में नवनियुक्त मंडल महिला पदाधिकारी गीता ढोलेकर दुर्गा साहू, गीता पंडोले, सुरेखा वराठे, देविका कनाठे, रीना कश्यप, निर्मला वाडिवा, आस्था चौकीकर कांता रजोनिया, गीता वर्मा, रेखा भारके, सपना सोनी, प्रभारी दीक्षा सुरजेकर, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता सोनी, माया देशमुख एवं समस्त महिला पदाधिकारियों को भगवा वस्त्र भेंट कर अभिनंदन नव दायित्व की शुभकामनाएं दी ।