ब्लाक महिला कांग्रेस आमला ने की घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत

आमला _ मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देश एवं मुलताई के विधायक पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के मार्गदर्शन पर घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सीमा अतुलकर के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस आमला नगर में कार्यक्रम का शुभारंभ में लड़की हूँ लड़ सकती हूं कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सीमा अतुलकर ने बताया कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस सदस्यता अभियान मतदाता सूची का सत्यापन, भाजपा की नाकामी का पर्दाफाश, कमलनाथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना है, कमलनाथ की सरकार के समय किसानों का कर्जा माफ़ किया लेकिन भाजपा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजनाओं को बंद कर दिया गया, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम तय किये गये है जिसके तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उनके साथ कार्यक्रम किया जाना है महिलाओं को कानूनी जानकारियां और अधिकारों से अवगत कराया जायेगा इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वयं के जीवन सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पेड का वितरण और कैरियर मार्गदर्शन को लेकर आयोजन किया जायेगा, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129