एंकर कृषि उपज मंडी में भाजपा कार्यकर्ता का बूथ सम्मेलन हजारों कार्यकर्ता ने की शिरकत
विशेष संवाददाता दीपेश पटेल
गुरुवार को पिपरिया न्यू गल्ला मंडी में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को
लेकर प्रदेश जिला ब्लाक स्तर के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा नर्मदा पुरम की सभी विधानसभा सीटें जीत रहे हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा भाजपा 200 से अधिक सीट प्रदेश में जीतने जा रही है। कार्यकर्ताओं को विधायक ठाकुरदास नागवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन गिरधर मल ने किया और आभार राजेंद्र हरदेनिया ने जताया। साथ ही राष्ट्र गीत से सम्मेलन का समापन हुआ। वहीं नगर के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से आय कार्यकर्ताओं के लिए जलेबी सेंकी और भोजन का प्रबंध किया।
इस मौके पर मंच से नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल को परिषद के बेहतर संचालन के लिए प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। भाजपा ज्वाइन करने वाले कई कार्यकर्ताओं का मंच से सम्मान किया गया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, संपत मूंदड़ा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा सदस्य उपस्थित रहे।