चुनाव से पूर्व भाजपा में आई कलह विधायक के विरोध में खड़े हुए भाजपाई

विशेष संवाददाता दीपेश पटेल

 

पिपरिया। विगत 15 वर्षो से लगातार विजय का परचम लहरा चुकी पिपरिया भाजपा पार्टी में अचानक मतभेद सामने आने लगे है पहले यह अंदरूनी गुटवाजी कही जाती थी मगर अब सोसल मीडिया पर इसका खुलकर विरोध सामने आने लगा है
सोसल मीडिया पर जब यह बात आग की तरह फैली तो मीडिया ने शहर के कुछ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी से मामले की पुष्टि की जिसमे यह बात साफ दिखाई दी की अब शहर की दो महान हस्ती भाजपा की आंखों का कांटा बनने लगी है । जिसका खुलकर विरोध किया जाने लगा है भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और संघ नेत्री अरुणा जोशी ने इस विवाद का खुलासा करते हुए बताया की 15 वर्षो का तो ठीक है मगर विगत 5 वर्षो से जो गतिविधियां चल रही है वह भाजपा नीति के विरुद्ध है भाजपा में जो अभी तक सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर कार्य कर रहे थे मगर अब पार्टी के विपरीत कार्य हो रहा है जो की न्यायोचित नहीं है अगर भाजपा इस बार पुनः विधायक को टिकिट देती है हम इसका खुलकर विरोध करेंगे।

 

आपको बता दे की भाजपा के लगातार 15 वर्षो के कार्यकाल में इस पंचवर्षीय कार्यकाल को देखा जाए तो विकास कार्य में चार गुना प्रगति देखी गई है मगर सभी जानते है जहा विकाश है वहा विरोध भी देखा जाता है पार्टी के इस विरोध ने भाजपा को अब एक तरफ लाकर खड़ा कर दिया है जिससे चुनावी दौर अब और भी मुश्किल नजर आ रहा है अब देखना होगा की भाजपा के वरिष्ठ नेता इस विरोधी दल को कितना मना पाते है या इस बार भाजपा ही भाजपा को हार का मुख दिखाने मजबूर कर देगी।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129