माहेश्वरी सेवामंडल के चुनाव संपन्न पदाधिकारियों को सौपे पद
पिपरिया । माहेश्वरी सेवामंडल के चुनाव पदाधिकारियों के निर्विरोध संपन्न हुए। जिला प्रतिनिधियों में एक वार्ड में चुनाव होगा अन्य 13वार्ड निर्विरोध हुए। सेवामंडल के चुनाव अधिकारी श्रीगोपाल गांगूडा ने बताया कि अध्यक्ष सुशील गांधी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मूंदडा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल धीरन,सचिव ललित किशोर राठी,सहसचिव सचिन गोयदानी,कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार घुरका,संगठन मंत्री राकेश भट्टर निर्विरोध बने। वही जिला प्रतिनिधियों में वार्ड 1गल्लाबाजार से कृष्णकुमार घुरका,वार्ड 2ए मोहता प्लाट से श्यामसुंदर हुरकट अनिरूद्ध हुरकट,वार्ड 3बी मोहता प्लाट से राजेन्द्र मनिहार,श्रीगोपाल मानधन्या,वार्ड 4 ए काबरा कालोनी से बालकिशन टावरी,अशोक घुरका,वार्ड 5बी काबरा कालोनी से महेश गोदानी,कृष्णगोपाल नवीरा,वार्ड 6 शोभापुर राड से जितेन्द्र झंवर,वार्ड 7 मंगलवारा बाजार से विजय झंवर,वार्ड 9 साडिया रोड से सचिन राठी,नटवर राठी,वार्ड 10अशोक व महाराणा प्रतापवार्ड सुनील मोहता,नरेश गोयदानी,वार्ड 11सुभाष कस्तूरबा वार्ड मुरलीमनोहर तापडिया,रमेश कुमार राठी,वार्ड 12 आनंदबाग अनिल जावंधिया,ओमप्रकाश गोयदानी,वार्ड 13सीमेंट रोड नूतन कुमार मालपानी,नरेन्द्र झंवर,वार्ड 14 खापरखेडा पचमढी दिनेश कुमार घुरका निर्वाचित हुए। एक वार्ड मे चुनाव शेष है।