कल से होगा अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज

बरेली बैतूल नर्मदापुरम हरदा के बीच होगा मुकाबला

सोहागपुर । नगर के पंडित जवाहरलाल स्मृति महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान एवं डॉ अरविंद सिंह चौहान अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू होगा यह आयोजन पिछले 58 वर्षों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन का 59 वॉ वर्ष है। इस वर्ष अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में देश की नामीग्रामी 20 टीमें हिस्सा ले रही है। समिति के सचिव अश्विनी सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज, रायपुर, अमरावती, नागपुर, नासिक, जालंधर, सोनीपत, नानापुरा, भिलाई, सरगुजा, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, हरदा,बैतूल, इटारसी, नर्मदापुरम, सोहागपुर की टीम में आमंत्रित की गई है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से टूर्नामेंट के शुभारंभ में बैतूल और हरदा एवं नर्मदापुरम और बरेली के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

सोहागपुर में आयोजित होने वाली इस अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को देखने के लिए सोहागपुर के अलावा प्रदेश के बड़े शहरों से हॉकी प्रेमी नगर में पहुंचते हैं। इस प्रतियोगिता में पिछले वर्ष हॉकी का लुफ्त उठाने के लिए पूर्व ओपिनियन अशोक ध्यानचंद, विवेक सागर सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस वर्ष भी प्रतियोगिता हमें भारतीय टीम के कई स्टार हॉकी खिलाड़ी शामिल होने की संभावना है। समिति के सभी सदस्य पिछले एक माह से तैयारी में लगे थे सोमवार को मैदान को भव्य रूप दिया गया नगर में पहली बार जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में यह आयोजन होगा समिति के हमीर सिंह चंदेल, सौरभ तिवारी अश्वनी सरोज अभिषेक चौहान पवन सिंह चौहान अभिनव पालीवाल दादूराम कुशवाहा शंकरलाल मालवीय एकम राजपूत रज्जन यादव रवि उइके , अंकुश जैसवाल दिलीप परदेसी अंकित कबरे अख्तर खान, सभी तैयारी में व्यस्त दिखे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129