प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तपस्या धाम पिपरिया में 87वीं शिव जयंती महोत्सव
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तपस्या धाम पिपरिया में 87वीं शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी के माध्यम से सतयुग और कलयुग को प्रदर्शित किया गया। सतयुग में दैवीय गुण होने के कारण देवता कहलाते हैं और कलयुग में अवगुण,आसुरी गुण(काम, क्रोध, लोभ, मोह, और अहंकार) होने से मनुष्य विकारों के वशीभूत होता है। इस कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलम दीदी ने ईश्वरीय संदेश देते हुए बताया कि अवगुण अज्ञानता का अंधकार है जिसे रात्रि बताया गया है, और परमात्मा शिव का अवतरण इस रात्रि को खत्म कर दिन बनाने के लिए होता है, इसी यादगार को शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में अनंत रामजी साहू (समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक), वीरेंद्र द्विवेदी (एडवोकेट और समाजसेवी), अरविंद राय (जिला दिशा निगरानी सदस्य भारत सरकार), राजेंद्र हरदेनिया (वरिष्ठ पत्रकार), राजीव जयसवाल (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पिपरिया), तथा दिनेश पटेल (पूर्व मंडी अध्यक्ष) उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने शिव जयंती की शुभकामनाएं दी और ज्ञान प्रकाश फैलाने की, समाज में नई रोशनी (नई दिशा) देने के लिए उत्साहवर्धन किया।