लंबे अरसे बाद कांग्रेस में पार्टी में हुआ बदलाब 5 पदाधिकारीयो ने ने एक साथ शपथ

दीपेश पटेल विशेष संवादाता

 

 

पिपरिया। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में बदलाब को लेकर रणनीति तैयार की जा रही थी जिसमे खास तौर पर ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर लगातार गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था और लगातार हार का ठीकरा ब्लॉक अध्यक्ष पर उतारा जा रहा था इस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पिपरिया पदाधिकारियो को अपने गृह नगर छिंदवाड़ा बुलाकर मुख्य वजह जाननी चाही सभी पदाधिकारियो को बात को सुनकर अब पिपरिया ब्लॉक के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है

 

जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला सह प्रभारी गण, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार की सहमति से नर्मदापुरम जिले के पिपरिया विधानसभा के 5 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नवीन नियुक्तियां हुई हैं।

जिसमे शरद चौधरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । वही मनीष शाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया शहर के अध्यक्ष

आनंद पलिया ,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी,

श्रीमंत पटेल,अध्यक्ष उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदोन रमेश पटेल (बोडना),अध्यक्ष उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,मटकुली को नवीन पदभार सोपा गया है

इन सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षोँ का स्वागत आभार कार्यक्रम ,पुरोहित गार्डन, पचमढ़ी रोड, पिपरिया में रखा गया .जिसमें सभी सम्मानीय ब्लॉक कांग्रेस,महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस,आईटी सेल,किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी कांग्रेस मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की वही नवीन पदाधिकारियो को कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने ओर निष्ठा के कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129