हीराबेन मोदी को प्रधानमंत्री ने गांधी नगर मुक्तिधाम में दी मुखाग्नि,100 वर्ष की उम्र में शुक्रवार तड़के 3:30 पर ली थी अंतिम सांस।
देश। पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन शुक्रवार तड़के 3:30 पर अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाइयों के साथ पीएम मोदी ने भी अपनी मां की आर्थी को कंधा दिया। हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। हीराबाई ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।
PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांधी नगर के मुक्ति धाम में अपनी मां को मुखाग्नि दी इसके बाद प्रधान मंत्री सीधे राजभवन चले गए।