तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर पिपरिया थाना पुलिस की वाहन तिरंगा यात्रा
विशेष संवाददाता दीपेश पटेल
पिपरिया। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर पिपरिया पुलिस प्रशासन ने मंगलवारा थाना क्षेत्र से स्टेशन रोड थाना क्षेत्र तक बाइक एवं चार पहिया वाहन से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमे दोनो थानों के थाना प्रभारी सहित स्टाफ मौजूद रहा मंगलवारा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की देश भर में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमे समस्त नागरिकों को संदेश दिया गया है की 15 अगस्त के दिन सभी नागरिक अपने अपने घरों में तिरंगा लहराकर इस पर्व को ओर भी यादगार बनाएंगे।