विजय दिवस पर अमृत सेवा समिति ने संकल्प फाउंडेशन के साथ भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान
समाजसेवी संस्था अमृत सेवा समिति के द्वारा आज विजय दिवस के पावन अवसर पर पिपरिया में सैनिकों का सम्मान किया गया शहर के लिए गौरव की बात है कि पिपरिया में आज भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने 1971 के युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया था। ओर 93 हजार पाक सैनिकों को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया था इस युद्ध में भाग लेने वाले *श्री जेपी तिवारी, श्री भगवत सिंह एवं श्री जे एल ठाकुर जी ऐसे रिटायर्ड सैनिक हैं जिन्होंने 1971 के युद्ध में दुश्मन से दो-दो हाथ किए थे* अमृत सेवा समिति के सदस्यों ने संकल्प क्लासेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया तथा रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में पिपरिया भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि पिपरिया बनखेड़ी क्षेत्र में 500 से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक हैं। पहले भूतपूर्व सैनिकों का समय-समय पर सैनिकों का सम्मान होता था। परंतु पिछले कुछ समय से यह परंपरा लगभग बंद जैसी हो गई थी जिसे पुनः एक बार अमृत सेवा समिति के द्वारा शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन की टीम के साथ अमृत सेवा समिति के सरदार सुखदेव सिंह कलोटी,मनोज नगोत्रा, मीरा गढ़वाल एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।